भाजकता के नियम ( Rule of divisibility)    2 की भाजकता का नियम (Divisibility by 2) :-  वे सभी पूर्ण संख्याएँ जिनके इकाई का अंक 0,2,4,6 तथा 8 हो तो , वह संख्याएँ 2 से पूर्णतः विभाजित होंगी ।   जैसे :-  688,  420,    656,  354,   202 इत्यादि।       3 की भाजकता का नियम (Divisibility by 3)  - वे पूर्ण संख्याएँ जिनके अंको का योग 3 से पूर्णतः विभाजित होता हो तो , वे संख्याएँ भी 3 से पूर्णतः विभाजित होंगी ।    जैसे :-  366,  576,  999, इत्यादि ।       4 की भाजकता का नियम (Divisibility by 4) - वे सभी पूर्ण संख्याएँ जिनके इकाई व दहाई के अंक यदि 4 से पूर्णतः विभाजित हो तो, वे संख्याएँ 4 से पुर्णतः विभाजित होगी।     जैसे :- 448 , 288 , 420 इत्यादि।      5 की भाजकता का नियम (Divisibility by 5) - वे सभी पूर्ण संख्याएँ जिनके इकाई का अंक 0 अथवा 5 हो तो, वे सभी संख्याएँ 5 से पूर्णतः विभाजित होती है ।    जैसे - 15 , 100 , 4890 ,  8905 इत्यादि ।      6 की भाजकता का नियम (Divisibility by 6) ...