Skip to main content

divisibility भाजकता

भाजकता के नियम (Rule of divisibility)


2 की भाजकता का नियम (Divisibility by 2) :-  वे सभी पूर्ण संख्याएँ जिनके इकाई का अंक 0,2,4,6 तथा 8 हो तो , वह संख्याएँ 2 से पूर्णतः विभाजित होंगी । 

जैसे :-  688,  420,    656,  354,   202 इत्यादि।  



3 की भाजकता का नियम (Divisibility by 3) - वे पूर्ण संख्याएँ जिनके अंको का योग 3 से पूर्णतः विभाजित होता हो तो , वे संख्याएँ भी 3 से पूर्णतः विभाजित होंगी । 


जैसे :-  366,  576,  999, इत्यादि । 



4 की भाजकता का नियम (Divisibility by 4)- वे सभी पूर्ण संख्याएँ जिनके इकाई व दहाई के अंक यदि 4 से पूर्णतः विभाजित हो तो, वे संख्याएँ 4 से पुर्णतः विभाजित होगी।  


जैसे :- 448 , 288 , 420 इत्यादि। 


5 की भाजकता का नियम (Divisibility by 5)- वे सभी पूर्ण संख्याएँ जिनके इकाई का अंक 0 अथवा 5 हो तो, वे सभी संख्याएँ 5 से पूर्णतः विभाजित होती है । 


जैसे - 15 , 100 , 4890 ,  8905 इत्यादि । 


6 की भाजकता का नियम (Divisibility by 6)- वे सभी पूर्ण संख्याएँ जिनमे 2 व 3 की भाजकता का नियम काम करता हो तो , वे सभी संख्याएँ 6 से पुर्णतः विभाजित होती है । 


जैसे :- 36  ,  198    ,   30012 इत्यादि । 


8 की भाजकता का नियम (Divisibility by 8) :- वे सभी पूर्ण संख्याएँ जिनके इकाई,दहाई, सैकड़े के अंक 8 से पूर्णतः विभाजित हो तो, वे सभी संख्याएँ 8 से पूर्णतः विभाजित होती है।  जैसे - 800 ,    453840    ,  9837264 इत्यादि ।